India A vs England Lion: इंडिया ए का क्लीन स्वीप का सपना टूटा, एक विकेट से हारी टीम
नई दिल्ली। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ क्लीन स्वीप का सपना पाले टीम इंडिया ए के इरादों पर पारी फिर गया। बेन डकेट की नाबाद 70 रन की उपयोगी पारी के चलते इंग्लैंड लायंस ने इंडिया ए को एक विकेट से हरा दिया।
इंडिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रहीऔर टीम 35 ओवरों में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि टीम इंडिया ए ने लायंस को इतनी आसानी से जीतने नहीं दिया। डकेट ने 86 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली इस वजह से लायंस को जीत मिल पाई।
डकेट ने एक छोर संभाले रखा जिससे इंग्लैंड लायंस ने 30.3 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाकर जीत दर्ज की। पांच मैच की सीरीज में भारत ए को 4-1 से जीत हासिल हुई। भारतीय टीम के केवल तीन बल्लेबाज सिद्धेष लाड (36), अक्षर पटेल (23) और दीपक चाहर ही दोहरे अंक में पहुंचे इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने 24 रन देकर तीन और टाम बैली ने 23 रन देकर दो विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
