मेलबर्न। भले ही आप उस जगह से कोसों दूर हों जहां विश्वकप के मैच हो रहे हैं लेकिन ट्विटर के जरिए आप हर एक खेल का मजा ले सकते हैं जिसके जरिये मीलों लंबी दूरियां भी सिमट जा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण है इंडो अफ्रिका मैच के लिए हुए 7 लाख से ज्यादा के ट्विट।
ट्विटर पर आम लोग भी क्रिकेट एक्सपर्ट की तरह बात कर रहे हैं। लोग इस कदर टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश हैं कि उन्होंने ट्विटर पर धोनी ब्रिगेड के लिए चालीसा ही लिख डाली है।
As @sachin_rt lit up the @MCG, see how #INDvSA sparked celebrations across @twitter in India. https://t.co/q9iigJqHvc pic.twitter.com/szYlsbWvhj
— Twitter India (@TwitterIndia) February 23, 2015 आपको जानकर हैरत होगी कि रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप के रोमांचक पूल-बी के मैच से जुड़े 770,000 ट्वीट किए गए क्योंकि भारत ने 130 रनों से जीतकर विश्व कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका पर पहली बार विजय हासिल की है।
भारत की ओर से शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को लेकर सबसे अधिक व्यक्तिगत ट्वीट किए गए, जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी रहे। धवन को इस मैच में 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। धवन ने जैसे ही 122 गेंदों पर शतक पूरा किया, उन्हें बधाई देने के लिए ट्वीट का तांता लग गया जो कि 'मैन ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद भी लगा रहा।
धवन के बाद लोग धोनी और रहाणे को लेकर भी खूबसूरत ट्विट करते रहे। मालूम हो कि राहुल द्रविड़ का क्लोन कहे जाने वाले रहाणे ने इस मैच में 79 रनों की उम्दा पारी खेली थी तो लोग धोनी की कप्तानी के एक बार फिर से मुरीद होते दिखे, जिसकी वजह से इस मैच के सिलसिले में 7 लाख से ज्यादा ट्विट लोगों ने कर डाले।इस बात की जानकारी ट्विटर ने दी है।
AB de Villiers and MS Dhoni chat after @BCCI's massive win #cwc15 #INDvSA pic.twitter.com/Beq6oGsul7
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) February 22, 2015