कारगिल विजय दिवस: क्रिकेटरों ने देश के जवानों को कहा रीयल हीरो...
नई दिल्ली। 26 जुलाई 1999, भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है, जिसे कोई नहीं भूल सकता है, इस दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए 'ऑपरेशन विजय' को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। इसी की याद में '26 जुलाई' अब हर वर्ष कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जहां पीएम मोदी, रक्षा मंत्री अरुण जेटली और थल, वायु और नौसेना के प्रमुखों ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर देश के वीरों को लोग अपनी-अपनी तरह से याद कर रहे हैं।
शहीदों के लिए ट्वीट करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है
हमारे देश के क्रिकेटरों ने भी शहीदों के लिए ट्वीट करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और कारगिल के शूरवीरों को देश का रीयल हीरो करार दिया है।
|
वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने ट्वीट किया है कारगिल में तिरंगा फैराने वाले वीरों को दिल से सलाम और आप ही देश के रीयल हीरो हो।
|
गौतम गंभीर
गंभीर ने ट्वीट किया, ये जीत देश के वीर सपूतों की है,दिल से श्रद्धांजलि।
|
अनिल कुंबले
देश के सच्चे हीरो को सलाम, जिनके त्याग की बदौलत आज हम यहां हैं।
|
हरभजन सिंह
हम कभी देश के वीरों के त्याग को भूल नहीं सकते हैं, देश के जवानों को दिल से सलाम।
|
मोहम्मद कैफ
कैफ ने भी देश के वीरों को सलाम कहा है। मालूम हो कि भारतीय सेना ने 1999 में जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में 60 दिनों तक बेहद कठिन परिस्थितियों में युद्ध लड़ते हुए इसी दिन सफलतापूर्वक चौकियों पर नियंत्रण हासिल किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications