श्रीलंका टेस्ट सिरीज़ में नहीं खेलेंगे धोनी
16 सदस्यीय टीम में पार्थिव पेटल, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, ज़हीर खान और प्रज्ञन ओझा को जगह दी गई है. जबकि युवराज सिंह, इरफ़ान पठान और वसीम जाफ़र को टीम में शामिल नहीं किया गया है.
धोनी ने बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह को बताया दिया था कि वे काफ़ी थके हुए हैं और सिरीज़ में नहीं खेल पाएँगे. निरंजन शाह ने मीडियाकर्मियों को बताया," सिरीज़ में न खेलने के धोनी के फ़ैसले का हम समर्थन करते हैं."
हालांकि धोनी पाँच मैचों की वनडे सिरीज़ के लिए उपलब्ध रहेंगे. धोनी पिछले कुछ महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई दौरा, आईपीएल प्रतियोगिता, बांग्लादेश में किटप्लाई कप और उसके बाद एशिया कप.
सचिन पर नज़र
भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी अनिल कुंबले करेंगे जबकि वीरेंदर सहवाग उपकप्तान होंगे. सचिन की वापसी को लेकर भारतीय टीम काफ़ी उत्साहित है. अप्रैल में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में सचिन नहीं खेले थे. बांग्लादेश दौरे और एशिया कप में भी सचिन नहीं थे.
ब्रायन लारा के कुल 11953 रनों के टेस्ट रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से सचिन केवल 172 रन दूर हैं और सबकी नज़रें सचिन पर रहेंगी. पाँच अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में न खेलने के प्रतिबंध के बाद हरभजन सिंह भी वापसी करेंगे.
भारत इसी महीने श्रीलंका का दौरा कर रहा है. पहला टेस्ट मैच 23 जुलाई को होगा. हाल में हुई आईपीएल प्रतियोगिता और वनडे मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत गौतम गंभीर को टेस्ट मैच में जगह मिली है. वे आख़िरी बार 2007 में टेस्ट मैच में खेले थे. वहीं पार्थिव पटेल ने आख़िरी बार 2004 में टेस्ट मैच खेला था
वर्ष 2001 में अपने श्रीलंका दौरे में भारत टेस्ट सिरीज़ 2-1 से हार गया था.
भारतीय टीम
अनिल कुंबले (कप्तान), वीरेंदर सहवाग ( उप कप्तान), गौतम गंभीर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़, वेंकटसाई लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, ज़हीर खान, रुद्र प्रताप सिंह, मुनाफ़ पटेल और प्रज्ञन ओझा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications