लंदन। रविवार शाम हुए 'करो या मरो' के मुकाबले में 'विराट सेना' ने वनडे की सबसे खतरनाक टीमों में से एक दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, अब उसका मुकाबला 15 जून को बांग्लादेश से होगा।
टीम इंडिया को पता था कि अगर आज हारे तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे इसलिए कोहली के वीरों ने मैच में कोई गलती नहीं की। बॉलिंग और बैटिंग में तो टीम इंडिया ने तो बेहतरीन प्रदर्शन किया ही लेकिन फिल्डिंग में भी भारत ने लाजवाब प्रदर्शन किया, जिसके चलते टीम आज सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
कैप्टन अगर स्ट्रांग है तो पूरी टीम भी मजबूत
कहते है ना टीम का कैप्टन अगर स्ट्रांग है तो उसकी पूरी टीम भी मजबूत होगी, श्रीलंका के खिलाफ कोहली नहीं चले थे और इंडिया हार गई थी लेकिन इस मैच में ना केवल कोहली का बल्ला चला,बल्कि वो क्षेत्ररक्षण में भी कमाल के दिखे।
कोहली के हूनर का साक्षात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कोहली के हूनर का साक्षात वीडियो मैच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दर्शक दीर्घा में बैठे किसी क्रिकेट प्रेमी ने शूट किया था और उसके बाद उसे सोशल पर डाल दिया, इस वीडियो में कोहली की सोच, फूर्ती और धोनी के साथ उनकी समझदारी साफ दिख रही है और जो लोगों को ये बता रही है कोहली भी आम इंसानों की ही तरह हैं, जिनके कारनामे उन्हें विराट बनाते हैं।
इंडिया की फिल्डिंग काफी अच्छी
इस मैच में इंडिया की फिल्डिंग काफी अच्छी थी जिसके चलते अफ्रीका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए, ये वीडियो 45वें ओवर का है, जब इमरान ताहिर रनआउट होते हैं। हुआ यूं कि ताहिर ने शॉट लगाया, डीप मिडविकेट पर खड़े कोहली ने गेंद फ़ील्ड करने में थोड़ी गड़बड़ी कर दी तो ताहिर ने सोचा कि रन ले सकते हैं, ड्यूमिनी रिस्क नहीं लेना चाहते थे, उन्होंने मना कर दिया। इधर कोहली ने थ्रो किया और धोनी ने धड़ाम से गिल्लियां उड़ा दीं और उसके बाद साउथ अफ़्रीका ऑल आउट हो गई।
देखें वीडियो...
When @msdhoni-@imVkohli did the final runout during #INDvSA. 😎 pic.twitter.com/7Gj1LiE9QH
— Captains (@dhonikohli_fc) June 11, 2017