Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट ने तस्वीर शेयर कर मांगा कैप्शन, यूजर ने पाकिस्तान को टारगेट कर कह दी यह बात

नई दिल्ली। क्रिकेट विश्व कप में 16 जून को होने वाले मैच का सबको इंतजार है। इस मुकाबले का विश्व कप में सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है। मैनचेस्टर में होने वाले इस मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ ओल्ड ट्रैफॉर्ड के मैदान में उतरेंगी। ये सातवीं बार होगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ विश्व कप में उतरेंगी। अब तक हुए 6 विश्व कप मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। एक बार फिर से भारत यहां पाकिस्तान पर जीत का प्रबल दावेदार है।

कोहली के कैप्शन पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रिया-

कोहली के कैप्शन पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रिया-

भारत ने विश्व कप में अब तक दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को धूल चटाई है जबकि पाकिस्तान ने अब तक कोई ऐसा खास प्रभावित करने वाला प्रदर्शन नहीं किया है। इस बीच कप्तान विराट कोहली की एक फोटो इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले वायरल हो रही है। कोहली इस फोटो में भारत और न्यूजीलैंड के मैच से पहले ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाथों से 'फाइव' सिंबल बनाया हुआ है जबकि दूसरे हाथ का उनका एक अंगूठा भी दिख रहा है। कुल मिलाकर देखने वाला कोहली के 5 या 6 नंबरी सिंबल देख सकता है।

यूजर्स कर रहे हैं पाक को टैग-

यूजर्स कर रहे हैं पाक को टैग-

अब कोहली इस फोटो में क्या संदेश दे रहे थे वो तो अलग बात है लेकिन यूजर्स ने अपने-अपने निहितार्थ से संदेश ढूंढ लिया है। इसे लोगों ने कोहली के पाकिस्तान को चेतावनी संदेश के तौर पर लिया है। यूजर पाक बोर्ड को टैग करते हुए लिख रहे हैं कि जब 6 बार में नहीं कर पाए तो इस बार क्या करोगे?

वर्ल्ड कप 2019 : टीम इंडिया ने देखी 'भारत' तो सलमान खान ने दिया यह जवाब

किसी ने इसको बताया शतक का सिंबल-

किसी ने इसको बताया शतक का सिंबल-

तो कुछ यूजर्स इसको कोहली के पांच शतक बनाने के इरादे से जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि ये छक्का मारने का सिग्नल है।कुछ ने तो कोहली के हाथ में इस दौरान गेंद और देशी शराब की बोतल भी बना दी। तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि शिखर धवन के बाहर होने के बाद कोहली सबको रिलेक्स करते हुए बता रहे हैं कि अभी मैं हूं।

Story first published: Thursday, June 13, 2019, 17:48 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+