IND-A vs NZ-A: पार्थिव पटेल शतक से चूके, भारत ए ने खड़ा किया रनों का पहाड़
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में पार्थिव पटेल शानदार पारी की बदौलत भारत ए ने विशाल स्कोर बनाया। पार्थिव पटेल ने शानदार 94 रन की पारी खेली और वह शतक से चूक गए।भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट में पहली पारी आठ विकेट पर 467 रन पर घोषित कर दी।
टास जीतकर भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआती बल्लेबाजोंं ने भले स्कोर नहीं किया लेकिन भारत के निचले क्रम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए भारत को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाया। भारत ए ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 340 रन से आगे खेलना शुरू किया था।न्यूजीलैंड ए की तरफ मीडियम पेसर गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर ने 80 रन देकर चार बल्लेबाजोंं को पवेलियन की राह दिखाई।
न्यूजीलैंड की ठोस शुरुआत:
भारत के इस विशाल स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड ने सधी हुई शुरुआत की। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड ए ने एक विकेट पर 176 रन बना लिये थे।न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड 169 रन पर 106 रन बनाए और नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया । वहीं विल यंग 49 रन बनाकर आफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम की गेदं पर अपना विकेट गंवाया।
न्यूजीलैंड ए के तरफ से सलामी बल्लेबाजों ने 121 रन की साझेदारी की। मोहम्मद सिराज और गौतम ने बल्लेबाजों को थोड़ा परेशान किया जबकि मध्यम तेज गेंदबाज दीपक चाहर गेंद से ज्यादा कमाल करते नहीं दिखे।इससे पहले पटेल छह रन से शतक बनाने से चूक गए । वह 94 के स्कोर पर टिकनेर का शिकार हुए । विजय शंकर ने 96 गेंद में 62 और गौतम ने 47 रन बनाये । तीसरे दिन के खेल में न्यूजीलैंड की इस जोड़ी को तोड़ने की चुनौती भारतीय गेंदबाजों के सामने होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
