For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत ने 462 रनों पर घोषित की अपनी पारी, बांग्लादेश की खराब शुरुआत

फतुल्लाह। भारत बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का मजा बारिश ने किरकिरा कर रखा है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी 462 रनों पर 6 विकेट गंवाकर घोषित कर दी है। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 27 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया।

.

भारत की ओर से सर्वाधिक 173 रन शिखर धवन ने बनाये जबकि मुरली विजय ने 150 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि इसके बाद भारत की पारी कुछ देर के लिए लड़खड़ गयी थी और रोहित शर्मा सिर्फ 6, विरोट कोहली 14 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गये थे। लेकिन उसके बाद अजिंक्य रहाणें ने एक बार फिर से पारी को संभालते हुए बेहतरीन 98 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने बेहतरीन गेंदबाजी की मुजायरा करते हुए 105 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि जुबैर हुसैन ने 113 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 21 रन के स्कोर पर बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट खो दिया था। भारत की ओर से पहली सफलता आर अश्विन को मिली, उन्होंने तमीम इकबाल को 19 रनों के स्कोर पर स्टंप के पीछ आउट कराया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+