For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आयरलैंड से खिताब जीतकर भारत ने बनाए कुछ खास रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने किया कमाल


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का न सिर्फ जीत का बल्कि हर मुकाबले में नए रिकॉर्ड बनाते रहने का भी सिलसिला जारी है। शुक्रवार को आयरलैंड के साथ हुए दूसरे टी20 मुकाबले में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के इस मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की वहीं सुरेश रैना ने भी उनका साथ दिया और दोनो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 213 रन पर पहुंचा दिया। इसके बाद बारी थी गेंदबाजों की और उन्होंने भी अपनी धारदार गेंदबाजी से आयरलैंड की टीम को 70 रनों पर ही समेट दिया। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए।
भारत की सबसे बड़ी जीत

भारत की सबसे बड़ी जीत

इस मुकाबले में भारत की टीम ने आयरलैंड को 143 रन की करारी शिकस्त दी, जो अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 2017 में कटक में खेले गए टी-20 मुकाबले में 93 रनों से हराया था। भारत के अलावा पाकिस्तान ने इसी साल एक अप्रैल को वेस्ट इंडीज को 143 रनों से मात दी थी।

गेंदबाजों ने किया कमाल

गेंदबाजों ने किया कमाल

इस मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों ने कमाल करते हुए 213 रन का स्कोर खड़ा किया। बता दें कि यह टी-20 में भारत का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। भारत का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर श्रीलंका के खिलाफ है, जब उसने 2017 में 260 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजों ने 70 रन के स्कोर पर ही आयरलैंड को ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया के सामने टी-20 में सह किसी भी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2012 में कोलंबो में खेले गए टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 80 रनों पर समेट दिया था।

ये भी था खास, पांड्या रहे हिट

ये भी था खास, पांड्या रहे हिट

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कुल 13 छक्के लगाए, यह 5वां मौका है, जब भारतीय टीम ने किसी टी-20 मैच में 10 से अधिक छक्के लगाए। वहीं अंतिम ओवर में धमाल करते हुए 9 गेंदों में खेली गई 32 रनों की पारी के साथ हार्दिक पंड्या (355.55 स्ट्राइक रेट) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। गौरतलब हो कि टी-20 की किसी एक पारी में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड युवराज सिंह (362.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 16 बॉल में 58 रन, 2007 टी-20 विश्व कप बनाम इंग्लैंड) के नाम है।

Story first published: Saturday, June 30, 2018, 13:06 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+