For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

त्रिकोणीय सीरीज: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर जीती सम्मान की जंग

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच त्रिकोणीय सीरीज का छठा और आखिरी टी-20 मैच मुंबई खेला गया। जहां भारतीय महिला टीम ने पिछली हार का बदला लेते हुए इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ठीक रही। डेनियल वेट (22 गेंदों में 31 रन) के अलावा कोई भी इंग्लिश खिलाड़ी 20 का आंकड़ा नहीं छू पाईं।

डेनियल के अलावा एलन जोन्स ने (15) टेमी बेउमोंट (10), नताली स्काइवर (15) , हीथर नाइट (11) और फ्रान विल्सन (12) ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। इंग्लैंड की टीम 18.5 ओवर में 107 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से अनुजा पाटिल ने 3.5 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा राधा यादव, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। पूजा वास्त्रकर को एक विकेट मिला।

जीत के लिए 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम के लिए मिताली राज (6) और जेमिमाह रोड्रिग्स (7) सस्ते में आउट हो गए। हालांकि एक छोर से स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी जारी रखी। मंधाना ने नाबाद 41 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर 31 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं भारत ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम त्रिकोणीय टी20 सीरीज से पहले ही बाहर हो चुकी है। फाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।भारतीय महिला टीम को एक बार फिर स्मृति मंधाना की सबसे तेज फिफ्टी काम नहीं आई। दरअसल भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 198 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया। लेकिन इंग्लैंड ने महज 18.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Story first published: Thursday, March 29, 2018, 13:08 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+