Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप में लगातार छठी बार भारत ने पाक को रौंदा, विराट कोहली बने मैन ऑफ द मैच

एडीलेड। विश्व कप के पहले मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को लगातार छठी बार विश्वकप में 76 रनों से रौंद दिया है। इसके साथ ही भारत ने विश्व कप में कभी भी पाकिस्तान से नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति अमिताभ बच्चन सहित कई लोगों ने दी टीम इंडिया को बधाई

विश्वकप के पहले ही मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी। इसके साथ ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी इस जीत पर टीम इंडिया को मुबारकबाद दी। वहीं बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी भारत की जीत के बाद ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए टीम इंडिया को अपने अंदाज में बधाई दी।

कोहली बने मैन ऑफ दे मैच

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और भारत का यह फैसला सही साबित हुआ। भारत ने पाकिस्तान के सामने 300 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। हालांकि भारत ने आखिरी के पांच ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं किया बावजूद पाकिस्तान को भारत बड़े अंतर से हराने में सफल रहा। भारत की ओर से विराट कोहली ने 107 रनों की पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

मिस्बाह रहे पाक के अकेले हीरो

वहीं पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह हुल हक ने जुझारू बैटिंग करते पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 76 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। वहीं भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते 4 विकेट अपने नाम किये वहीं मोहित शर्मा ने 2 विकेट झटके। पाकिस्तान की ओर से लगातार गिरते विकेट पाकिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण बनी।

विश्व कप में छठी बार भारत ने पाक को हराया

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक विश्व कप में पांच मुकाबले हुए हैं और पांचों ही मौकों पर भारत विजयी रहा है। यह पहला मौका होगा, जा भारत विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के बगैर खेल रही है।

एक अरब लोगों ने देखा भारत पाक का मैच

इस मैच को दर्शक संख्या के लिहाज से विश्व क्रिकेट का आ तक का सबसे बड़ा मैच कहा जा रहा है। इसे संचार के विभिन्न माध्यमों के जरिए एक अरब लोगों ने मैच को देखा। इससे पहले 2011 में मोहाली में हुए भारत-पाक मुकाबले को 98 करोड़ लोगों ने देखा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+