ऑकलैंड। विश्व कप के आखिरी पूल मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 6 विकेट से पटखनी दे दी है। भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना (110) रहें। रैना को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं महेंद्र सिहं धोनी ने 85 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए जीत का छक्का लगाया।
कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि भारत के स्पिन गेंदबाज अश्विन और रैना की काफी पिटायी हुई लेकिन तेज गेंदबाजों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 287 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया।
भारत जिम्बाब्वे के बीच मैच की अहम बातें