Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली इन 5 रिकॉर्ड को कर सकते हैं अपने नाम

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बहुत ही कम समय में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। अंडर 19 टीम को 2008 में विश्वकप जिताने के बाद टीम इंडिया में वह जीत के अहम किरदार के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं।

1990 के दशक के सचिन की बराबरी और आगे निकलने की ओर विराट

जिस तरह से अपनी तकनीक के दम पर उन्होंने दुनियाभर के गेंदबाजों को उनकी जगह दिखायी है उसका लोहा हर कोई मानता है। कोहली के नाम इतने कम समय में कई रिकॉर्ड हो चुके हैं। वह अंडर 19 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। टेस्ट टीम में कप्तान की भूमिक निभा रहे कोहली को धोनी के रिटायरमेंट के बाद टीम की कमान सौंपी जाएगी।

ऐसे में जहां कोहली ने इतने सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं देखने वाला होगा कि आने वाले समय में इन पांच अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड को कब तोड़ पाते हैं। लेकिन मौजूद फॉर्म और क्लास को देखते हुए यह रिकॉर्ड जल्द ही कोहली के नाम हो सकते हैं। ये रिकॉर्ड इसलिए भी टूट सकते हैं क्योंकि कोहली की उम्र अभी महज 27 वर्ष है। वह अभी कम से कम 8-10 साल खेल सकते हैं।

वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड

वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन के नाम सर्वाधिक 100 शतक बनाने का रिकॉर्ड है। जिसे तोड़ना हाल के समय में लगभग नामुमकिन लगता है। लेकिन वनडे क्रिकेट में 171 मैचों में कोहली ने 25 शतक लगाये हैं। जिसे देखते हुए सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड वह अपने नाम कर सकते हैं। इसकी बड़ी वजह है सचिन 10 पारी में एक शतक लगाते थे जबकि कोहली 7 पारी में एक लगाते हैं।

टेस्ट टीम के सबसे सफल कप्तान होने का रिकॉर्ड

टेस्ट टीम के सबसे सफल कप्तान होने का रिकॉर्ड

जिस तरह से टेस्ट टीम के कप्तान के तौर पर कोहली ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है उसे देखते हुए वह आने वाले समय में सबसे सफल कप्तान हो सकते हैं। 10 टेस्ट मैचों में कोहली को 5 में जीत, तीन ड्रा और दो में हार मिली है। कोहली के पास आने वाले समय में पुजारा, मुरली विजय, रहाणे, जैसे खिलाड़ी है जो उन्हें इसे हासिल करने में मदद कर सकते हैं।

किसी भी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शततक का रिकॉर्ड

किसी भी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शततक का रिकॉर्ड

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 मैचों में 11 शतक लगाये हैं। जबकि 57.71 के औसत से 2597 रन बनाये हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम किसी भी एक टीम के खिलाफ 20 शतक का रिकॉर्ड है जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 110 मैचो में बनाया है। डॉन ब्रैडमैन के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 19 शतक का रिकॉर्ड है।

सर्वाधिक टी-20 रन का रिकॉर्ड

सर्वाधिक टी-20 रन का रिकॉर्ड

कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस वर्ष उन्होंने 103.66 के औसत से रन बनाये हैं। सबसे ज्यादा टी-20 2140 रन ब्रैंडम मैक्कुलम के नाम है। दिलशान के ना 1676 रन है। जबकि कोहली के नाम 51.03 के औसत से 1327 रन हैं।

सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच का रिकॉर्ड

सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच का रिकॉर्ड

सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उनके नाम 664 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 76 मैन ऑफ द मैच, 14 टेस्ट मैच औऱ 62 वनडे में है। वहीं सनथ जयसूर्या के नाम 58 है। जबकि कोहली के नाम 30 मैन ऑफ द मैच सिर्फ 248 मैच में आ गये हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+