'पाक की हार से तिलमिलाए मियांदाद ने जमकर मिस्बाह को कोसा'
एडिलेड| जहां विश्वकप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर लोगों को जश्न मनाने का मौका दिया है वहीं पाकिस्तान में इस समय मातम पसरा हुआ है। पाकिस्तान के लोग अपनी टीम पर गुस्सा निकाल रहे हैं जिनमें आम से लेकर खास लोग शामिल हैं। पाकिस्तान के मशहूर खिलाड़ियों में से एक जावेद मियांदाद ने जमकर अपनी टीम पर गुस्सा निकाला है।
मियांदाद ने कहा कि भारत के खिलाफ जो पाकिस्तान टीम मैच खेलने उतरी थी, वो पूरी तरह से असतुंलित थी। मिंयादाद ने टीम चयन को न सिर्फ अति प्रयोगात्मक बताया, बल्कि टीम के हर विभाग की जमकर आलोचना की। बड़ी स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी जाती है और कोई प्रयोग नहीं किया जाता। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि पाकिस्तान कभी इसे नहीं समझ सका। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार और कुछ नहीं बल्कि टीम के साथ अति प्रयोग का नतीजा है जिसने लाखों लोगों का दिल तोड़ दिया।
'पाक की हार से तिलमिलाए मियांदाद ने जमकर मिस्बाह को कोसा'
मियांदाद ने कहा कि रविवार के मैच में भारत ने एक के बाद गलतियां करता ही गया, उसने यूनिस को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारा जो कि उसकी पहली गलती थी,विकेटकीपर सरफराज अहमद टीम में क्यों नहीं थे और नासिर जमशेद को टीम में क्यों रखा गया था वो समझ के परे था।
विराट कोहली का विकेट के पीछे कौच छोड़ने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर उमर अकमल को भी मियांदाद ने नहीं बख्शा। उन्होंने कहा, "हम दर्जनों बार देख चुके हैं उमर अकमल बड़े मैचों में अहम कैच छोड़ देते हैं। जब उसने कोहली का कैच छोड़ा तो मुझे जरा भी आश्चर्य नहीं हुआ। अपनी तेजी और कद के लिए चर्चा में रहे मोहम्मद इरफान भी बड़े मैच के दबाव में आ गए और अंपायर ने उन्हें दो बार पिच के अहम हिस्से में जाने के लिए चेतावनी दी, जिसके कारण उन्हें शेष ओवर राउंड द विकेट गेंदबाजी करनी पड़ी।"
विकेटकीपर सरफराज अहमद टीम में क्यों नहीं थे
मियांदाद ने भारतीय टीम की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि भारत को देखकर लगा कि वो अपना होमवर्क करके ही मैच खेलने आयी थी लेकिन धोनी की सेना के आगे मिस्बाह के पास कुछ था ही नहीं, एक भी ऐसा नहीं लगा कि वो भारत को हराना चाहते हैं। मिस्बाह और उनकी टीम में जज्बें की कमी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
