भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हरा जीती सीरीज
नयी दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के हाथों से सीरीज छीन ली है। मेलबर्न में खेले जा रहे टी-20 मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर दिया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुइस के आधार पर 10 विकेट से हरा दिया।
पहले गेंदबाजी करते हुए भारत की महिला टीम ने बेहद शानदार खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा स्कोर करने नहीं दिया। भारत ने किफायती बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 18 ओवर में 125 रनों केस्कोर पर रोक दिया। जिसके जवाब में भारत ने बिना किसी नुकसान के जरूरी रन बना लिया।
भारतीय पारी के दौरान जब 7.5 ओवर का खेल हो चुका था और भारत बिना किसी नुकसान के 52 रन पर था। जिसके बाद बारिश की वजह से काफी देर तक खेल रुकी रही। खेल जब फिर से शुरू हुआ तो भारत के सामने जीत के लिए 13 गेंदों में जीत के लिए 13 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया, जिसे बिना किसी विकेट खोए भारत ने बना लिया और जीत हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
