Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Hockey world cup 2018: पेंसिल की बारीक निब से बनी विश्‍व कप ट्रॉफी, जिसे खुद 'ईश्वर' ने बनाया है!

नई दिल्ली। भारत में संस्कृति की विविधता इस राष्ट्र का गौरव रही है। विविधता के साथ-साथ भारत में प्रतिभा की भी कमी नहीं रही है। एक से एक करिश्माई काम भारतियों ने किए हैं। ऐसी ही अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन हॉकी विश्वकप में नजर आया है। भुवनेश्‍वर में चल रहे मेंस हॉकी वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम की शुरुआत जोरदार रही है। भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराकर अपना सफर आगे बढ़ाया। इस जीत के साथ पूरे देश को टीम से 43 साल बाद एक बार फिर पुराना इतिहास रचने की उम्‍मीद जगी है। ऐसे में भुवनेश्‍वर के मिनिएचर आर्टिस्‍ट ईश्‍वर राव ने टीम का उत्‍साह बढ़ाते हुए अपनी कला का नमूना पेश किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

ईश्वर की इस कलाकारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। ईश्‍वर ने कांच की की बोतल में हॉकी विश्‍व कप की ट्रॉफी डिजाइन की। गौरतलब है कि भारत ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 5-0 के बड़े अंतर से हराकर अपने अभियान का आगाज किया था, लेकिन अब उसके सामने दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम की चुनौती है।

Story first published: Sunday, December 2, 2018, 16:02 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+