कुंबले कोटला मैदान मे अपनी कप्तानी पारी कल शुरु करेंगें

By Staff

Kumbleनई दिल्ली- टेस्ट क्रिकेट में 566 विकेट ले चुके कुंबले कोटला मैदान मे अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.नए कप्तान और देश के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनिल कुंबले की अगुवाई में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से टीम इंडिया अपने गुरुवार से यहाँ फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट उतरेंगी .लेग स्पिन के बेताज बादशाह कुंबले आठ वर्ष पहले इसी मैदान पर अपनी एक पारी में सभी दस विकेट लेने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी.

कुंबले को 37 वर्ष की उम्र में भारत की कप्तानी संभालने का गौरव हासिल हुआ है. कुंबले ने अकेले अपने दम पर भारत को कई यादगार जीत दिलाई हैं . इंग्लैंड के जिम लेकर और कुंबले टेस्ट इतिहास में अब तक यह कारनामा कर पाए हैं. अब उनकी भूमिका दोहरी हो गई है,उन्हें न केवल गेंदबाज के रूप में विकेट झटकने होंगे बल्कि कप्तान की भूमिका में भी खरा उतरना होगा.

कुंबले कप्तानी की चुनौती को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.भारत ने अपनी पिछली चार टेस्ट सिरीज में से तीन जीती है और पिछले सात वर्षो में केवल एक घरेलू सिरीज 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारी है. तेज गेंदबाजों रुद्र प्रताप सिंह और शांतकुमारन श्रीसंत के चोट के कारण बाहर हो जाने से मुनाफ पटेल और दिल्ली के इशांत शर्मा को टीम में जगह दी गई है.

तेज गेंदबाजी का जिम्मा जहीर खान के साथ मुनाफ को सौंपे जाने की संभावना है. तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका सौरभ गांगुली निभाएँगे और स्पिन का मोर्चा कुंबले के अलावा हरभजन सिंह के हाथों में होगा.क्रिकट प्रेमी राहुल द्रविड़ का भी स्वागत कर सकेंगें, जिन्होंने अपना फॉर्म हासिल करने के लिए इस वर्ष इंग्लैंड दौरे के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था.

Story first published: Wednesday, November 21, 2007, 16:49 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2007
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+