इंतज़ार कीजिए, ये अभी आग़ाज़ है
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन और कमिश्नर पद से निलंबित होने के बावजूद ललित मोदी ने ट्विटर का साथ नहीं छोड़ा है.
एक बार फिर उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया है. उन्होंने लिखा है कि वे अब भी आईपीएल के चेयरमैन हैं, सिर्फ़ निलंबित हुए हैं.
ट्विटर पर उन्होंने लिखा है, "समर्थन के संदेशों के लिए सबका धन्यवाद. सचमुच ये सराहनीय है. मैं अब भी आईपीएल का चेयरमैन हूँ, सिर्फ़ निलंबित हुआ हूँ."
ललित मोदी ने आगे लिखा है कि इंतज़ार कीजिए, ये तो अभी शुरुआत है.
रविवार को आईपीएल-3 के फ़ाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ललित मोदी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सभी पदों से निलंबित कर दिया था.
क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें 15 दिनों के अंदर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा है.
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की सोमवार को हुई बैठक के बाद चिरायु अमीन को आईपीएल का अंतरिम प्रमुख बनाया गया है.
इसके अलावा रत्नाकर शेट्टी से कहा गया है कि वे ग़ायब हुए दस्तावेज़ों के मामले में जाँच करें और आयकर विभाग से संपर्क में रहे.
ललित मोदी पर प्रसारण अधिकार, इंटरनेट अधिकार में अनियमितता के आरोप लगे हैं. इसके अलावा बीसीसीआई ने उनसे टीम की बोलियों में गड़बड़ी के बारे में भी सवाल पूछा है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
