Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिंगापुर बैडमिंटन ओपन का खिताब साई प्रणीत ने अपने नाम किया

सिंगापुर। भारत के स्टार शटलर साई प्रणीत ने अपने ही साथी किदांबी श्रीकांत को सिंगापुर ओपेन सुपर सीरीज बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में 17-21, 21-17, 21-12 से हरा दिया है। पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में साई ने श्रीकांत को हराकर सिंगापुर ओपेन सीरीज का खिताब अपने नाम किया है।



प्रणीत के नाम यह पहला सुपर सीरीज टाइटल है, हैदराबाद के महज 24 वर्षीय प्रणीत ने पहली बार सुपर सीरीज के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। जिस तरह से पहले सेट में प्रणीत को 17-21 से हार का सामना करना पड़ा था, उसके बाद उन्होंने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए 21-17 से किदांबी को हराया। आखिरी और निर्णायक मुकबाले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रणीत ने किदांबी को 55 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12 से हराकर टाइटल अपने नाम किया।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि फाइनल मुकाबले में विश्व के नंबर 29 वरीयता प्राप्त श्रीकांत का मुकाबला विश्व की नंबर 30 वरीयता प्राप्त प्रणीत के बीच था। यह पहली बार है कि जब फाइनल मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ी भारत के हो। यहां रोचक बात यह भी है कि प्रणीत का श्रीकांत के साथ 5 बार मुकाबला हुआ था जिसमें 4 बार प्रणीत को हार को तो सिर्फ एक बार जीत का स्वाद चखने को मिला।

आज के मैच से पहले आखिरी बार दोनों ही खिलाड़ी सैयद मोदी ग्रांड प्रिक्स गोल्ड में लखनऊ में मुकाबला हुआ था, जिसमें प्रणीत को जीत हासिल हुई थी। इससे पहले चीन, इंडोनेशिया और डेनमार्क के ही दो खिलाड़ी फाइनल में एक दूसरे के सामने मुकाबले के लिए पहुंचे थे, लेकिन अब इस लिस्ट में भारत भी शामिल हो गया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+