शेड्यूलः इंग्लैंड से वर्ल्डकप का बदला लेगी मिताली राज की सेना, ऑस्ट्रेलिया से भी होगी टक्कर
नई दिल्ली। आईसीसी महिला चैम्पियनशिप (2017-2020) के तहत ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम मार्च 2018 में भारत के दौरे पर आएगी। जहां वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया मुंबई में इंडिया-ए के खिलाफ दो एकदिवसीय वार्म-अप मैच खेलेगी।
वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद, मुंबई के ब्रैबोर्न स्टेडियम (सीसीआई) में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी।
ये रहा पूरा शेड्यूल
6 मार्च: वार्म-अप मैच, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 'ए'- मुंबई
8 मार्चः वार्म-अप मैच, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 'ए'- मुंबई
वनडे मैचः (सभी वनडे मैच बरोदा में खेले जाएंगे) पहला मैच, 12 मार्च को, दूसरा मैच 15 मार्च और तीसरा व आखिरी मैच 18 मार्च को।
टी20 त्रिकोणीय सीरीजः (भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाले इस सीरीज के सभी मैच मुंबई में खेले जाएंगे।)
22 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
24 मार्च: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
26 मार्च: भारत बनाम इंग्लैंड
28 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
30 मार्च: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
1 अप्रैल: भारत बनाम इंग्लैंड
3 अप्रैल: फाइनल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
