मोहाली। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज के चौथे मैच में जीत टीम इंडिया को आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा सकती है। सीरीज में पहले ही 2-1 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज पर दावेदारी भी मजबूत कर लेगी।
क्रिकेट विशेषज्ञो के मुताबिक भारतीय टीम अगर मोहाली वनडे जीतती है, तो वह ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर आईसीसी रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर है। उसके पास 127 अंक हैं। पिछले दोनों वनडे जीतने के बाद भारत 126 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ एक अंक पीछे है। तीसरे स्थान पर 121 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका चल रही है।