वहाब रियाज के सवाल पर अफरीदी ने दिया मजेदार जवाब- 'पागल है, बॉलिंग कौन करेगा', VIDEO वायरल
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने केवल 40 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेलकर कनाडा टी20 में धमाका किया था। ये पारी उन्होंने रविवार को खेली थी जिसकी बदौलत ग्लोबल टी20 लीग में उनकी टीम ने 27 रनों की जीत दर्ज की थी। लेकिन केवल यही पारी उस मैच का आकर्षण नहीं थी बल्कि ब्राम्पटन वॉलव्स की पारी की अंतिम गेंद पर भी एक मजेदार वाकया हुआ जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो भी अफरीदी से ही संबंधित है जिसमें वे अपने बैटिंग जोड़ीदार वहाब रियाज से बातचीत करते हुए देखे जा सकते हैं।
दरअसल इस गेंद पर अफरीदी ने एक रन लिया लेकिन उनके जोड़ीदार वहाब रियाज एक रन और लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अफरीदी से पूछा भी क्या वह एक रन और लेने के लिए तैयार हैं, इस पर अफरीदी ने जो जवाब दिया वह मजेदार था। अफरीदी ने अंतिम गेंद लॉन्ग ऑफ पर खेलकर जब एक रन चुराया तो वहाब ने विकेटों के बीच दौड़ के दौरान अफरीदी से पूछा- 'लाला, दूसरा (रन) लेना है?' इस पर अफरीदी ने जो जवाब दिया बड़ा मजेदार साबित हुआ।
अफरीदी ने दूसरे रन की बात सुनते ही वहाब को तपाक से जवाब दिया- 'पागल है, बॉलिंग कौन करेगा !' अफरीदी का ये जवाब सुनकर सोशल मीडिया पर काफी हंसी ली जा रही है। अफरीदी ने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए जिसकी बदौलत उनकी टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाए। अफरीदी ना केवल इस मैच में बल्ले से चमके बल्कि उन्होंने अपने हमवतन मोहम्मद हफीज का भी विकेट लिया।
— Liton Das (@BattingAtDubai) July 29, 2019
ब्राम्पटन वॉलव्स की ओर से अफरीदी के अलावा जहूर खान और ईश सोढ़ी को भी विकेट मिले। इन दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। वहाब रियाज के खाते में दो विकेट आए। इस मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के चलते शाहिद अफरीदी को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। अब ब्राम्पटन की टीम अगले मैच में विन्निपेग हॉक्स से मुकाबला करती हुई दिखाई देगी। यह मैच गुरुवार को होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
