Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

19 मार्च को क्वार्टर फाइनल में भारत भिड़ेगा बांग्लादेश से

नई दिल्ली। आज विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में भारत की पोजिशन क्लीयर हो गई है, 19 मार्च को भारत का मुकाबाल अपने पड़ोसी बांग्लादेश से होगा। आज न्यूजीलैंड ने सेडन मैदान पर खेले गए रोमांच से भरपूर आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए के अपने अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया। 19 मार्च को यह मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जायेगा।

बांग्लादेश के हारने से ही तय हो गया कि उसकी क्वाटर फाइनल में अब मुकाबला टीम इंडिया से होगा। मालूम हो कि भारत का आखिरी लीग मैच जिम्बाब्वे के साथ शनिवार को खेला जाना है इस मैच से भारत के पूल पोजिशन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भारतीय टीम लगातार पांच मैच जीतकर पहले स्थान पर बनी हुई है।

आपको बता दें कि बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के सामने 289 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम ने 48.5 ओवरों में सात विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच चुने गए गुप्टिल ने 100 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा रॉस टेलर ने 56, ग्रांट इलियट ने 39, कोरी एंडरसन ने 39 और डेनियल विटोरी ने नाबाद 16 और टिम साउदी ने नाबाद 12 रन बनाए।

19 मार्च को क्वार्टर फाइनल में भारत भिड़ेगा बांग्लादेश से

यह पूल स्तर पर न्यूजीलैंड की लगातार छठी जीत है। कीवी टीम अपने पूल में शीर्ष पर है जबकि बांग्लादेश की टीम चौैथे स्थान पर रहेगी। उसे छह में से तीन मैचों में जीत मिली है जबकि दो मैचों में उसे हार मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था। क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश का सामना भारत से होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+