For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कंगारूओं को हताश और टीम इंडिया को खुश कर सकता है इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बयान

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज को लेकर काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि भारत के लिए यह दौराा काफी अहम साबित होगा जबकि आस्ट्रेलिया के पास स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे। भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने पहले ही कहा कि यह भारत के लिए शानदार मौका है। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन ने शुक्रवार को कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला में जीत की प्रबल दावेदर होगी। उन्होंने कहा कि स्मिथ और वार्नर की गैरमौजूदगी में उनकी बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है। इन दोनों खिलाड़ियों को केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में 12 महीने निलंबन की सजा दी गयी है।

थॉमसन ने कहा, '' भारतीय टीम काफी मजबूत है, उनकी तेज गेंदबाजी अच्छी है और आगामी दौरे पर अगर वह अच्छा खेलेंगे तो जीत दर्ज करेंगे। इसकी कोई वजह नहीं है कि भारतीय टीम स्मिथ और वार्नर के बिना खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाये।''

ऑस्ट्रेलिया के 68 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, '' पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में आप ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का फुटवर्क देखा होगा। उनमें तकनीक की कमी दिखी और वह गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश में रहते थे। ऐसा इसलिए हो रहा कि वे बहुत ज्यादा टी20 और एकदिवसीय मैच खेल रहे है।''भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें पहला टेस्ट छह दिसंबर में एडिलेड में खेला जाएगा।

विराट और सचिन की तुलना पर चर्चा:
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते अब उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी है। इस तुलना पर सावल को लेकर जेफ ने कहा कि मुझे लगता है कि कोहली महान बल्लेबाज बनने की तरफ अग्रसर है। अगर वह गुजरे वक्त में खेले होते तो उनके खेल का तरीका अलग होता।

Story first published: Saturday, November 3, 2018, 14:02 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+