दुबई। आज से विश्वकप टी 20 का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है, अगले एक महीने तक चलने वाले इस महाकुंभ के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है।
विश्वकप से ठीक पहले टीम ने एशिया कप जीता है जिसकी वजह से उसका केवल आत्मविश्वास ही नहीं बढ़ गया है बल्कि उसकी रैकिंग भी टॉप पर पहुंच गई है। इस बात की जानकारी आईसीसी ने ठीक टीम इंडिया के एशिया कप जीतने के बाद दी।
आईसीसी की रैकिंग में इंडिया के 127 प्वाइंट है जिसकी वजह से वो नंबर वन के सिंहासन पर काबिज है।
रैकिंग के हिसाब से लिस्ट निम्नलिखित है..
1.भारत
2.वेस्टइंडीज
3. दक्षिण अफ्रीका
4.न्यूजीलैंड
5.इंग्लैंड
6.आस्ट्रेलिया
7. पाकिस्तान
8.श्रीलंका