For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली की कप्तानी में भारत का विराट प्रदर्शन, श्रीलंका को 169 रनों से हराया

कटक। और रविवार को कटक की धरती पर वो ही हुआ जिसकी पूरी उम्मीद की जा रही थी, भारतीय क्रिकेट के मिस्टर दबंग यानी विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

रविवार के मैच के हीरो रहे भारत के सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे जिन्होंने शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया को भारी स्कोर दिया जिसके बदौलत ने बड़ी आसानी से श्रीलंका को 169 रनों से हरा दिया।

आपको बता दें कि भारत ने श्रीलंका टाईगर के सामने 50 ओवर में 5 विकेट पर 363 रन बनाकर 364 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन लंका की टीम 39.2 ओवर में 194 रन पर ही सिमट गई। रहाणे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की इस श्रृंखला में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली

हालांकि इस मैच में कप्तान कोहली ने टॉस हारा था, बावजूद इसके भारत ने टॉस हारने के बाद श्रीलंका के सामने 364 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम 39.2 ओवरों में 194 रन बनाकर धराशायी हो गई।

194 रन बनाकर धराशायी

श्रीलंका ने 31 के कुल योग पर तिलकरत्ने दिलशान (18) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद लगातार अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे। श्रीलंका की ओर से केवल
महेला जयवर्धने (43) ने कुछ खेलने की कोशिश की थी लेकिन उनका साथ किसी ने नहीं दिया। जयवर्धने ने 36 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया। जयवर्धने को अक्षर पटेल ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

रहाणे बने मैन ऑफ द मैच

जयवर्धने के आउट होने के बाद थिसिरा परेरा (29) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (23) ने भी टीम को संकट से उबारने का प्रयास किया लेकिन यह बड़े लक्ष्य के सामने यह नाकाफी रही। सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा के बल्ले से 28 रन निकले। थरंगा का रविचंद्रन अश्विन ने लिया।

भारत की ओर से इशांत शर्मा ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि पटेल और उमेश यादव को दो-दो विकेट मिले। अश्विन तथा अपने करियर का 200वां मैच खेल रहे सुरेश रैना को एक-एक सफलता मिली। अब दोनों टीमें अहमदाबाद का रुख करेंगी, जहां छह नवम्बर को सरदार पटेल स्टेडियम में दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+