पुलवामा अटैक: पाकिस्तान सुपर लीग को भारत में लगा बड़ा झटका
नई दिल्ली। पुलवामा पर हुए आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते धरातल में पहुंच चुके हैं। इसी के मद्देनजर भारत में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को ब्लैकआउट करने का फैसला लिया गया है। इस लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता चैनल डीस्पोर्ट ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि पीएसएल पाकिस्तान की घरेलू टी-20 क्रिकेट लीग है जो आईपीएल की तर्ज पर खेली जाती है।
पुलवामा में हुए कायराने हमले के बाद उठाए गए इस कदम के बारे में खुद चैनल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ब्रॉडकॉस्ट को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति संवेदनशील हैं और अब इस बार पर मंत्रणा जारी है कि यह कैसे किया जाए क्योंकि यह एक तकनीकी मामला भी है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि आईपीएल में पहले से ही पाक खिलाड़ियों का प्रवेश बंद है।
पीएसएल का आयोजन 14 फरवरी से 17 मार्च तक होना है। इसके मैच दुबई, शारजाह, अबूधाबी, कराची और लाहौर में खेले जाएंगे। आपको यह भी बता दें कि भारत के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की तस्वीर को अपने रेस्तरां के परिसर से हटाने का फैसला किया है। इसमें कोई शक नहीं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे पाकिस्तान क्रिकेट को इस कायराना हमले का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इससे पहले गौतम गंभीर, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह आदि जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान और उसके समर्थक आंतकी समूहों की प्रत्यक्ष और परोक्ष दोनों ही तौर पर कड़ी टिप्पणियां कर चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज भी लंबे समय से नहीं होती है। यह पीसीबी की भारतीय क्रिकेट के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिशों को एक बड़ा झटका भी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
