विराट के अलावा भी टीम इंडिया में हैं मैच विनिंग खिलाड़ी: क्रिस गेल
मुंबई। वेस्टइंडीज के रन मशीन कहे जाने वाले क्रिस गेल ने सेमीफाइनल से पहले एक बड़ा बयान दिया है। गेल ने कहा कि निश्चित तौर पर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वो इस समय शानदार फार्म में हैं।
लेकिन टीम इंडिया में विराट के अलावा भी मैच विनर हैं, इसलिए हमने सेमीफाइनल के लिए काफी उलट-फेर वाली रणनीतियां बना रखी है।
'टीम इंडिया में केवल विराट ही मैच विनर नहीं'
क्रिस गेल ने कहा कि टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार है लेकिन हमने भी बढ़िया क्रिकेट खेली है और हमारी पूरी कोशिश फाइनल में पहुंचने की होगी। विराट बहुत बढ़िया अटैकिंग प्लेयर हैं और एक बार वो सेट हो जायें तो रोकना मुश्किल है लेकिन हमारा फोकस केवल विराट पर ही नहीं बल्कि पूरी टीम पर है।
टीम इंडिया की फील्डिंग भी जबरदस्त
टीम इंडिया की फील्डिंग भी जबरदस्त है। उन्हें यहां हराना काफी मुश्किल होता है लेकिन हम भी इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
