पाक क्रिकेटर का बेतुका बयान कहा, भारत के हिसाब से बनी हैं पिचें

नई दिल्ली। अब इसे आप पाकिस्तान की भड़ास कहेंगे या उसका बेतुका बयान जो उनके पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने दिया है। पाक क्रिकेटर ने आईसीसी पर इल्जाम लगाते हुए कहा है कि उसकी भारत से साठ-गांठ है इसलिए ही तो उसने विश्वकप में भारत के हिसाब से पिचें बनवायी हैं।

पाकिस्तान की ओर से 55 टेस्ट और 45 वनडे खेलने वाले सरफराज ने यह बात एक टीवी चैनल शो के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत को अच्छा बनाने के लिए आईसीसी ने उसे ऐसे पिच पर खिलाया जो कि उसके अनुकूल है जबकि पाकिस्तान को ऐसी पिचों पर खिलाया गया जो उसके लिए आसान नहीं थी, मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह मुद्दा आईसीसी के साथ उठाने और यह जानने के लिए कहूंगा कि क्या चल रहा है।

आईसीसी ने भारत के हिसाब से बनी हैं पिचें

मालूम हो कि पाकिस्तान को अभी तक विश्वकप में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है जहां वो भारत से छठीं बार हारा है वहीं उसकी टीम ने अभी तक बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है, हालांकि रविवार को उसे पहली सफलता मिली है जिम्वाम्बे को हराकर लेकिन इस जीत के लिए भी उसे नाकों चने चबाने पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर भारत ने शानदार ढंग से पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रिका और यूएई को हराकर लोगों का दिल जीत लिया है।

पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब

लेकिन इस तरह की बेतूकी बात करके सरफराज ने खुद अपने और अपने देश के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। देखते हैं आईसीसी इस मुद्दे पर क्या कहता है?

Story first published: Monday, March 2, 2015, 16:29 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+