नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की दावेदारी को सबसे मजबूत माना है। तेंदुलकर ने कहा कि जो टीम चुनी गई है उसमें विश्वविजेता बनने का पूरा दम है।
सचिन ने कहा कि इस समय मौजूदा टीम पूरी तरह से बैलेंसड है इसलिए मैं सोच सकता हूं कि इस टीम के हाथ में विश्वविजेता की ट्राफी होगी। सचिन ने कहा कि मेरा दिल बोल रहा है कि हम यहां से टी20 वर्ल्ड कप जीत सकते हैं।