Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई वनडे: दक्षिण अफ्रीका की 'D कंपनी' ने टीम इंडिया को मारा, जीत के लिए रखा 439 रन का लक्ष्य

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया जो बिल्‍कुल सही था। भारतीय गेंदबाजों की जबरदस्‍त धुनाई करते हुए द. अफ्रीका ने भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्‍य खड़ा किया और 4 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 'डी कंपनी' डिकॉक (87 गेंद 109 रन), डू प्लेसी (115 ) और कप्तान डिविलियर्स (61 गेंद पर 119 रन) ने तूफानी बल्लेबाजी की।


आपको बताते चलें कि भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की ये सबसे बड़ा स्कोर है। सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है और यह निर्णायक मुकाबला है। डीकॉक और हाशिम अमला (23) ने पहले विकेट के लिए चार ओवर में 33 रन जुटाए। अमला को मोहित शर्मा की गेंद पर धोनी ने लपका। इसके बाद कॉक और प्लेसिस ने दूसरे विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी की। कॉक 87 गेंदों पर 17 चौके व एक छक्का लगाने के बाद रैना की गेंद पर कोहली को कैच दे बैठे। जब टीम का स्कोर 351 रन था, तो पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते डू प्लेसी रिटायर्ड हर्ट हो गए।

टीमें
भारत
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा।

दक्षिण अफ्रीका

अब्राहम डिविलियर्स (कप्तान), केल एबॉट, फरहान बेहरादीन, हाशिम अमला, क्विंटन डे कॉक, फाफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, डीन एलगर, कागीसो राबाडा, डेल स्टेन।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+