अनिल कुंबले ने चुनी IPL 2019 ड्रीम टीम, कोहली को किया बाहर तो इन्हें बनाया कप्तान
नई दिल्ली। हर किसी बड़े टूर्नामेंट के दाैरान कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपनी ड्रीम टीम चुनते नजर आते हैं। इसी बीच आईपीएल के लिए पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले ने भी अपनी IPL 2019 ड्रीम टीम चुनी है। हैरानी वाली बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। कारण यह भी हो सकता है कि कोहली आईपीएल में कप्तानी के मामले में खरे नहीं उतरे। कुंबले ने टीम की कमान सबसे अनुभवी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को साैंपी है।

चुने विस्फोटक ओपनर
कुंबले ने ओपनिंग के लिए डेविड वाॅर्नर व केएल राहुल को चुना है। इस सीजन में वाॅर्नर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह 12 मैचों में 692 रन बनाकर स्वेदेश लाैटे वहीं राहुल ने 14 मैचों में 593 रन बनाए। यही कारण है कि कुंबले ने इनको ओपनिंग जोड़ी के रूप में चुना। वही मिडिल ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत के अलावा नंबर पांच के लिए धोनी को चुना है। पंत इस सीजन में सबसे विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज के रूप में चमके।

पांड्या को भी चुना
इसके अलावा कुंबले ने अपनी प्लेइंग इलेवन में विस्फोटक आलराउंडर हार्दिक पांड्या को चुना है। पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए कई महत्वपूर्ण मैच खेल टीम को जीत दिलाई। यही कारण है कि कुंबले ने आलराउंडर के रूप में उन्हें चुना।
VIDEO : श्रेयस अय्यर के फैसले के खिलाफ हुए ऋषभ पंत, 2 मिनट तक अंपायर भी रहे परेशान

बाॅलिंग का जिम्मा इनपर
बतौर स्पिन गेंदबाद इमरान ताहिर और श्रेयस गोपाल ने जगह पाई है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ताहिर और राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता है। ताहिर इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, पेस अटैक के लिए टीम इंडियां के लीजेंड स्पिनर ने कगिसो रबादा और जसप्रीत बुमराह को चुना है। बुमराह ने कई बार डेथ ओवरों में टीम को जीत दिलाई है।
अनिल कुंबले की आइपीएल 2019 की ड्रीम टीम
डेविड वार्नर, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, एमएस धौनी(कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, हार्दिक पांड्या, श्रेयस गोपाल, इमरान ताहिर, कगिसो रबादा और जसप्रीत बुमराह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
