रोहित शर्मा हुए ओपनिंग पार्टनर के मुरीद, कहा- ये केएल राहुल की अभी तक की बेस्ट पारी
लंदन: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने साथी ओपनर केएल राहुल की तारीफ की है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा ओवरसीज टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में बेहतरीन शतक लगाया है। रोहित का कहना है कि राहुल के अंदर किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं था और उन्होंने पूरी स्पष्टता के साथ अपने प्लान को मैदान में उतारा, जबकि परिस्थितियां आसान नहीं थी और ड्यूकबॉल मूवमेंट भी कर रही थी।
इसके बावजूद केएल राहुल ने लंदन के लॉर्ड्स मैदान में गुरुवार को एक बढ़िया पारी खेली और भी अभी भी नाबाद हैं। राहुल इस ऐतिहासिक मैदान पर शतक लगाने वाले केवल तीसरे भारतीय ओपनर है। राहुल ने स्टंप होने तक 127 रन बना लिए थे। केएल राहुल आमतौर पर एक आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन आजकल टेस्ट मैचों में उन्होंने एक अलग ही रूप अपनाया हुआ है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में भी काफी धीमी पारी खेली थी लेकिन ठोस रन बनाए थे। भले ही वहां वे शतक से चूक गए थे लेकिन इस बार नहीं चूके। उन्होंने रोहित को उनके पसंदीदा शॉट्स खेलने दिए।
जब रोहित शर्मा 83 रनों के स्कोर पर आउट हो गए तो राहुल ने बल्लेबाजी का चार्ज संभाल लिया और रन बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान राहुल के शॉर्ट्स देखने लायक थे उन्होंने ऑफ साइट पर कुछ अच्छे फ्रंट फ्रंट ड्राइव खेले, और बैकफुट पर भी बेहतरीन पंच लगाए। राहुल ने कप्तान कोहली के साथ भी शतकीय साझेदारी भी की।
राहुल की पारी के बारे में बात करते हुए रोहित ने पहले दिन की समाप्ति के बाद बताया, "यह शायद केएल राहुल की सबसे बेस्ट पारी है जो मैंने देखी है। मुझे लगता है कि वह काफी कंट्रोल में थे और जब मैच खत्म हुआ तो भी वे काफी नियंत्रण में दिख रहे थे। किसी भी समय वह कंफ्यूज नहीं लगे और ज्यादा सोचते नहीं दिखाई दिए। वह अपने प्लान को लेकर बहुत क्लियर थे। जब आप अपने प्लान को लेकर बहुत क्लियर होते हो तो यह आपके लिए वाकई में काम करता है। मुझे लगता है कि आज उनका दिन था और उन्होंने इसको अच्छे से बना दिया।"
वही अपनी पारी के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि वह नहीं मानते हैं कि यह उनकी बेस्ट पारी थी, आगे और भी अवसर आएंगे। लेकिन हां, यह एक ऐसी पारी थी जिसने काफी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में रन किए। रोहित कहते हैं कि उनको अच्छा महसूस हो रहा था लेकिन दुर्भाग्य से वे आउट हो गए। मजेदार बात यह है कि केएल राहुल टीम की प्लेइंग इलेवन में भी कहीं ना कहीं फिट नहीं हो पा रहे थे लेकिन अब वे ओपनर के तौर पर खेल रहे हैं क्योंकि पहले शुभमन गिल और फिर मयंक अग्रवाल जैसे नियमित ओपनर को चोट लगी और कहीं ना कहीं ये भारत के लिए वरदान साबित हुआ क्योंकि केएल एक अलग ही लेवल पर बल्लेबाजी कर रहे कर रहे हैं।
रोहित शर्मा इसके बारे में बात करते हैं और बताते हैं, "सच कहूं तो इसके बारे में कुछ डिसकस नहीं हुआ था क्योंकि केएल राहुल तो खेल नहीं वाले थे, बल्कि मयंक अग्रवाल खेलने वाले थे। हां, मैंने पहली बार टेस्ट मैचों में केएल राहुल के साथ बैटिंग की है हम एक दूसरे की गेम को समझते हैं। यह भी जरूरी है कि बीच-बीच में आप बातें करते रहे। अगर कोई बात नहीं करता है तो आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। मेरा और राहुल का एक ही माइंड माइंड सेट है और हम अपने खेल को आगे बढ़ाना चाहते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
