For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG 3rd Test: इस बार मौसम कितनी आंख मिचौली खेलेगा? पिच का मिजाज कैसा रहेगा

लीड्स: भारत और इंग्लैंड की टीम 25 अगस्त को तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए हेडिंग्ले के लीड्स मैदान में उतरेंगे। विराट कोहली की टीम 1-0 से आगे है और अगर एक और मैच यहां भारत की झोली में आ जाता है तो अपराजेय बढ़त मिल जाएगी। इसका मतलब यह है कि इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए खेलने उतरेगी।

इंग्लैंड में मौसम बड़ा ही अनिश्चित रहता है लेकिन हमने देखा कि दूसरा टेस्ट मैच इसका अपवाद था। ऐसा बहुत ही कम होता है कि किसी टेस्ट मुकाबले में बारिश की कोई बूंद ना पड़े। आइए देखते हैं इस बार हेडिंग्ले में बारिश के कितने आसार हैं।

एक्यू वेदर डॉट कॉम के अनुसार मौसम यहां ठीक-ठाक रहने की उम्मीद है क्योंकि कुछ धूप निकलेगी और कुछ बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में ऐसा मौका भी आएगा जब बादल अधिक होंगे लेकिन बारिश के आसार फिर भी जीरो है। ऐसे में फैंस को एक बार फिर से खुश हो जाना चाहिए क्योंकि वह क्वालिटी टेस्ट क्रिकेट का लुत्फ बिना किसी बारिश के उठा सकते हैं।

जहां तक मैदानी परिस्थितियों की बात है तो यहां पर कंडीशन तेज गेंदबाजों के सपोर्ट में रहती हैं। 2015 से लेकर अब तक तेज गेंदबाजों ने यहां पर 139 विकेट लिए हैं जबकि फिरकी गेंदबाजों के हिस्से में केवल 26 शिकार ही आए हैं। इस बार भी हालात तेज गेंदबाजों के माकूल होने की उम्मीद है जबकि पिच थोड़ी सी डैंप है यानी कि पहले दिन तेज गेंदबाजों की बॉल ज्यादा कैरी नहीं होगी।

हालांकि विराट कोहली का कहना है कि वे पिच पर कम घास को देखकर हैरान हैं। यहां पर अधिकतर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करना पसंद करते आए हैं। हालांकि इसका जीत से मतलब नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड- रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, साकिब महमूद/क्रेग ओवरटन, जेम्स एंडरसन

Story first published: Wednesday, August 25, 2021, 13:20 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+