For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट के लिए टीम घोषित की, धुरंधर खिलाड़ियों की हुई वापसी

नई दिल्लीः इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की लंबी टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसके शुरुआती दो मैचों के लिए उसने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 17 खिलाड़ियों के नाम दिए गए हैं। ऑली रॉबिन्सन की वापसी हो गई है जबकि हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड भी वापस आ गए हैं। पहला मैच 4 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा।

इस टीम में जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर और सैम करन को भी शामिल किया गया है ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में खेले थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इनको आराम दिया गया था। साथ ही बेन स्टोक्स की भी वापसी हुई है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी की थी।

हालांकि जोफ्रा आर्चर नहीं खेलेंगे वे अभी कोहली की सर्जरी से उभर रहे हैं और टॉप लेवल पर क्रिकेट के लिए फिलहाल इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर अनुभवी क्रिस वॉक्स भी एड़ी की चोट के चलते बाहर रहेंगे।

इंग्लैंड की इस टीम में पांच तेज गेंदबाज और दो स्पिनर शामिल हैं। यह टीम लगभग वैसी है जो भारत के खिलाफ उसी की धरती पर इस साल खेलने उतरी थी लेकिन इसमें ऑली रॉबिन्सन और हसीब हमीद जुड़ गए हैं। हमीद ने भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शानदार शतक तब बनाया जब बाकी बल्लेबाज फेल हो गए। वैसे उन्होंने 2016 में भारत दौरे से ही करियर का आगाज किया था लेकिन बाद में चोटिल हो गए थे। हमीद इंग्लैंड की टीम में डॉम सिबली, रोरी बर्न्स और जैक क्रॉली के साथ टॉप थ्री बर्थ के लिए खेलेंगे। टीम में ओली पोप का भी नाम है, जबकि उनको भी चोट बताई जा रही है।

गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड दोनों को मार्क वुड के साथ शामिल किया गया है। डोम बेस व जैक लीच स्पिनर होंगे।

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है- जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबली, बेन स्टोक्स , मार्क वुड

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 10:47 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+