For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गावस्कर ने भारतीय युवा पर की बड़ी भविष्यवाणी- 'वो फिर खेलेगा खेल पलटने वाली पारियां'

नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि ऋषभ पंत की छठे नंबर पर मौजूदगी भारत की टेस्ट टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प खेलने का मौका देती है। पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में शुक्रवार से शुरू हो रही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज होंगे। उन्होंने इंट्रा स्क्वायड मुकाबलों में शतक ठोककर अपने इरादे जताए हैं।

गावस्कर को ऋषभ पंत से बड़ी उम्मीदें-

गावस्कर को ऋषभ पंत से बड़ी उम्मीदें-

गावस्कर ने पीटीआई से कहा, "ऋषभ पंत अब शॉट चयन में और भी बेहतर हो गए हैं जैसा कि हमने ऑस्ट्रेलिया में देखा था। उनकी बल्लेबाजी टीम को एक अतिरिक्त स्पिनर या तेज गेंदबाज के साथ जाने की अनुमति देती है। इंग्लैंड की इन गर्मियों में उनसे कुछ खेल बदलने वाली पारी की अपेक्षा करें।"

पंत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की और सिडनी में एक मैच बचाने वाली पारी खेली। उनकी हीरो वाली पारी गाबा में आई जहां मैच जीतने वाली पारी खेली जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा जहां उन्होंने अहमदाबाद में शतक बनाया।

सुनील गावस्कर को है विश्वास, 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 3 शतक जड़ेगा ये भारतीय बल्लेबाज

कोहली के बारे में गावस्कर की राय-

कोहली के बारे में गावस्कर की राय-

जहां पंत से अपने जुझारू फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद है, वहीं देखना होगा कि कोहली इंग्लैंड के अपने तीसरे दौरे में क्या कमाल करते हैं। भारत के कप्तान पिछली बार 593 रन बनाकर फॉर्म में थे, लेकिन हाल ही में टेस्ट में कोहली के बल्ले से शतक सूख गए हैं। लेकिन यह चिंता का विषय नहीं होना चाहिए, क्योंकि गावस्कर का मानना ​​है-

"एक दिवसीय क्रिकेट के प्रभाव ने कुछ बल्लेबाजों को गेंद को ऊपर या लाइन के माध्यम से खेलने के लिए मजबूर किया था। ज्यादातर बार, वे वहां से निकल जाते हैं जहां गेंद नहीं चलती है लेकिन इंग्लैंड में जहां गेंद मूव करती है, वहां यह महत्वपूर्ण है कि गेंद के करीब जाओ।"

कोहली की महानता पर शक नहीं- गावस्कर

कोहली की महानता पर शक नहीं- गावस्कर

भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, "विराट कोहली शायद ही कभी सपाट पिचों पर भी लाइन के माध्यम से खेलते हैं और वह पिच से किसी भी मूवमेंट को कवर करने में देर से खेलते हैं और यही कारण है कि वह सभी प्रकार की सतहों पर सफल होते हैं। भारत में इंग्लैंड के खिलाफ हालिया श्रृंखला में उन्हें शतक नहीं मिला लेकिन चेन्नई में उनका 60 रन स्पिन ट्रैक पर आया। वह इस बात का गजब का मुजायरा था कि कैसे गेंद को ऐसी सतह पर खेलना चाहिए।"

बता दें कि क्रिकेट की भाषा में लाइन के माध्यम से खेलने का मतलब है जब कोई बल्लेबाज गेंद को उसका टॉप बाउंस हासिल करने से पहले ही खेल देता है।

Story first published: Thursday, June 17, 2021, 7:56 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+