चाहे जीत हो या हार, यह टीम है एक परिवार- विराट कोहली ने कहा, हम साथ आगे बढ़ेंगे
नई दिल्लीः भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने खिलाड़ियों के समूह को मात्र एक टीम बताने से इंकार किया है क्योंकि उनका मानना है कि टीम इंडिया एक परिवार है जिसको साथ में आगे बढ़ना है। कोहली का यह कथन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत की करारी हार के बाद आया है। विराट का जोर इस बात पर है कि केवल एक मैच से दो साल में जबरदस्त टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीम अच्छी या बुरी नहीं हो जाती। उन्होंने प्रक्रियाओं पर बात की है जिनकी चलते टीम इंडिया इतने सालों में निरंतर प्रदर्शन करके एक टॉप की टेस्ट बनी। ट्विटर पर शेयर किया गया कोहली का कैप्शन यही भावना दर्शाता है।

यह एक परिवार है, हम साथ आगे बढ़ते हैं- विराट कोहली
फोटो में आप टीम इंडिया के सदस्यों को हर्डल में खड़े हुए देख सकते हैं। अब भारत को 5 मैचों की बड़ी सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है जहां उसकी एकजुटता की फिर से परीक्षा होगी। कोहली के फोटो को सवा लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस भारत की क्रिकेट टीम से निराश भी नहीं है लेकिन दुख इस बात का है कि बीसीसीआई और भारतीय टीम प्रबंधन ने इतना बड़ा मैच खेलने से पहले कोई प्रैक्टिस मैच का इंतजाम नहीं किया। अगर भारत भी न्यूजीलैंड की तरह कुछ मैच पहले खेल चुका होता तो यह मुकाबला टक्कर का था।
मांझी से ही मझधार में छूट गई पतवार- कोहली, जडेजा और बुमराह को देने होंगे इन सवालों के जवाब

हार से निराश पर कीवियों की जीत को भी गले से लगाया-
भारतीय क्रिकेट प्रबंधन वैसे ही एकमात्र टेस्ट के ताने-बाने से खुश नहीं था। कोच रवि शास्त्री ने खुलकर बताया कि वे बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल के पक्ष में हैं। विराट कोहली ने भी मैच हार के बाद ये बात अपने शब्दों में दोहरा दी। अब न्यूजीलैंड की जीत के बाद शास्त्री ने ट्वीट किया है कि, इन हालातों में जो बेहतर टीम थी, उसने मैच जीता। (कीवी) बहुत इंतजार के बाद वर्ल्ड टाइटल के हकदार थे। ये बात का फिर से क्लासिक उदाहरण है कि बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलती हैं।
कीवियों की जीत से भारतीय भी खुश हैं। केन विलियमसन को घर का सा ही आदमी समझा जाता है। उनकी लीडरशिप में कीवी क्रिकेट लोकप्रिय हुआ है। कीवीजन सज्जन होते हैं और कहावत है अक्सर अच्छे लोगों का नंबर लास्ट में आता है। लेकिन अब प्रचलन बदल चुका है और जीत के बाद लोगों का कहना है कि अच्छे लोग सबसे पहले आते हैं।

एक और आईसीसी खिताब कोहली की परीक्षा के लिए आ रहा है-
जहां तक भारत की बात है तो वह हार को सिर्फ एक मैच की आम हार की तरह से लेता दिख रहा है। कई बाहरी कारकों पर खामियां गिनाई गई है लेकिन टीम इंडिया को मंथन करना होगा कि आखिर कोहली की कमान में आईसीसी खिताब देश को क्यों नहीं मिल पा रहा है। टेस्ट चैम्पियनशिप का कॉन्सेप्ट अनोखा है और आगे इसमें और भी विकास होता जाएगा। फिलहाल भारत के पास सुनहरा मौका था लेकिन अब फिर से एक और खिताब कोहली की परीक्षा लेने आ रहा है। यह है कि भारत या यूएई में होने जा रहा इस साल का टी20 वर्ल्ड कप। देखना होगा उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में टीम इंडिया धांसू फटाफट क्रिकेट खेल पाती है या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
