For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या बारिश बिगाड़ेगी दूसरे दिन का खेल, सेंचुरियन में ये है दूसरे दिन मौसम की भविष्यवाणी

नई दिल्लीः भारतीय बल्लेबाजों ने सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन कमाल का प्रदर्शन किया और फैंस दूसरे दिन एक और धमाकेदार शो का इंतजार कर रहे हैं हालांकि मौसम को लेकर खबर बहुत अच्छी नहीं है। भारत ने सोमवार को भी आसमान में बादलों के बीच ही बढ़िया बैटिंग का नजारा पेश किया था। राहुल ने शतक और मंयक ने अर्धशतक लगाया है। राहुल अपनी पारी को दूसरे दिन भी आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक होंगे।

लेकिन दूसरे दिन मौसम को लेकर बहुत अच्छे अनुमान नहीं हैं क्योंकि यहां पर आसमान घने बादलों से ढके रहने और पूरे दिन मौसम साफ ना रहने के आसान हैं।

AccuWeather.com के अनुसार, जब भारत सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा तो पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। सुबह के तापमान का 65 फीसदी आर्द्रता के साथ 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दोपहर में बादल छाए रहने के साथ ही तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, 34 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे और आर्द्रता 31 प्रतिशत तक गिर जाएगी। अच्छी खबर यह है कि बारिश की संभावना शून्य है।

शाम को तापमान और नीचे जाएगा। 17 डिग्री सेल्सियस तापमान होगा। 56 फीसदी आर्द्रता के साथ फिर बारिश की संभावना न्यूनतम है।

इससे पहले रविवार को भारत ने स्टंप तक 3 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए थे। राहुल 122 रन और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। मेजबानों की ओर से केवल लुंगी नगिदी ही छाए रहे जिन्होंने 17 ओवर में 3 विकेट केवल 45 रन देकर लिए।

नगिदी का कहना है कि साउथ अफ्रीका की टीम भारत को दूसरे दिन 350 के नीचे आउट करने का प्रयास करेगी और यह मैच अभी भी दक्षिण अफ्रीका के पाले में आ सकता है। जहां तक भारत की बात है तो विराट कोहली का गिरता फॉर्म और चेतेश्वर पुजारा की लगातार घटिया बैटिंग ही उसकी मुख्य चिंताएं हैं।

Story first published: Monday, December 27, 2021, 13:25 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+