IND vs SA, 2nd Test: वांडरर्स में विराट कोहली की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका को उसके ही गढ़ सेंचुरियन में पहले टेस्ट मैच में हराने के बाद अब विराट कोहली की टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीतने पर होगी क्योंकि भारत का अगला मुकाबला वांडरर्स स्टेडियम में होने जा रहा है और टीम के हौसले बुलंद है। दूसरा टेस्ट मैच सोमवार को शुरू होगा और टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सभी क्रिकेट दिग्गजों ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि भारत के पास दक्षिण अफ्रीका की धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने का बहुत ही सुनहरा मौका है।
विराट कोहली का जोहांसबर्ग में बहुत ही शानदार रिकॉर्ड है जहां पर वे एक शतक और दो अर्धशतक, दो टेस्ट मैचों में जड़ चुके हैं। कुल मिलाकर उन्होंने इस जगह पर 310 रन बनाए हैं और वे एक और बल्लेबाजी रिकॉर्ड बनाने से केवल 7 रन दूर है। अगर विराट कोहली 7 रन और बना पाते हैं तो यह वांडररेस के मैदान पर किसी विपक्षी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड बन जाएगा। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जॉन रीड ही एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने इस जगह खेले गए दो टेस्ट मैचों में 316 रन बनाए हैं और विराट कोहली केवल 7 रन बनाकर रीड को पीछे छोड़ देंगे।
अगर हम जोहांसबर्ग में विपक्षी बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए स्कोर की बात करें तो यह लिस्ट इस प्रकार है-
जॉन रीड (न्यूजीलैंड) - 316
विराट कोहली (भारत) - 310
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 263
राहुल द्रविड़ (भारत) - 262
डेमियन मार्टिन (ऑस्ट्रेलिया) - 255
भारत इस मैच के जरिए चेतेश्वर पुजारा से भी एक मजबूत पारी चाहेगा क्योंकि यह खिलाड़ी एक खराब दौर से गुजर रहा है लेकिन विदेशी परिस्थितियों में डटकर खेलने की उनकी क्षमता को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। एक समय भारत की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में केवल 0 और 16 रन ही बना पाए थे और उनको तेजी से वापसी करने की दरकार है तभी भारत निश्चित होकर बल्लेबाजी कर सकता है।
अच्छी बात यह है कि चेतेश्वर पुजारा को भी जोहांसबर्ग में रन बनाना पसंद है और वह इस मामले में विराट कोहली से बहुत दूर नहीं है। पुजारा अब तक इस जगह पर खेले गए दो मुकाबलों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
