SA में शमी का इंतजार कर रहा है डबल रिकॉर्ड, अश्विन निकल सकत हैं कपिल देव से भी आगे

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने जा रही है जहां पर भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की नजरें करियर में कुछ मील के पत्थर पार करने पर होंगी।

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 400 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं और उन्होंने लगातार बल्लेबाजों को तंग करना जारी रखा है। वह फिलहाल भारत के तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं। वह अब कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने पर नजरें बनाकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

अश्विन 427 विकेट टेस्ट क्रिकेट में ले चुके हैं और उनको खेल के इतिहास के महानतम ऑलराउंडर में से एक कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 8 विकेट की दरकार है। इसके बाद वे भारत के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले टेस्ट गेंदबाज बन जाएंगे। अश्विन के पास डेल स्टेन को भी पछाड़ने का मौका है लेकिन उसके लिए उनको तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 12 विकेट चाहिए होंगे। भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए साल 2018 का दक्षिण अफ्रीका दौरा शानदार रहा था और अगर इस बार भी वे अपनी लय को बरकरार रखते हैं तो सेंचुरियन टेस्ट में ही भारत के लिए 200 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले तेज गेंदबाज बन सकते हैं।

मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया था और अब वे तरोताजा होकर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों की परीक्षा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मोहम्मद शमी 200 टेस्ट विकेट पूरे करने से केवल 5 विकेट ही दूर है। वे पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज होंगे जो टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने का कारनामा कर पाएंगे। इससे पहले केवल जहीर खान, कपिल देव, जहीर खान, इशांत शर्मा और जवागल श्रीनाथ ने ही यह उपलब्धि हासिल की है।

इसके अलावा विराट कोहली की कप्तानी में खेलते हुए भी शमी अपने 100 विकेट पूरे करने से भी केवल 8 विकेट ही दूर है। तो इस तरीके से भारत के इन दोनों मुख्य गेंदबाजों के नाम कुछ ना कुछ मील के पत्थर इंतजार कर रही हैं और देखना होगा कि यह सीरीज इन प्रमुख बॉलरों के लिए कैसे जाती है। भारत का प्रदर्शन इन दोनों गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी काफी हद तक टिका होगा। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह से भी काफी अपेक्षाएं हैं और टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट ही दक्षिण अफ्रीका में भारतीय क्रिकेट टीम का भाग्य तय करेगी।

Story first published: Wednesday, December 22, 2021, 9:38 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+