For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साउथ अफ्रीका में हेड कोच राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार विराट कोहली

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ के एक रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। राहुल द्रविड़ भारत के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अभी तक खेली गई 22 टेस्ट पारियों में 29.71 की औसत के साथ 624 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए। विराट कोहली के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा क्योंकि भारतीय टीम 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका की धरती पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत कर रही है।

राहुल की बैटिंग के आंकड़े देखने के बाद साफ पता चलता है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अधिकतर मौकों पर संघर्ष ही किया है और वह एक ऐसे बल्लेबाज थे जिनका टेस्ट औसत पूरे करियर के दौरान 50 से पार रहा लेकिन यह चट्टानी बल्लेबाज भी दक्षिण अफ्रीका की धरती पर डगमगाया हुआ ही नजर आया। जबकि विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में खेली गई 10 पारियों में अभी तक 55 दशमलव 80 की औसत से 558 रन बनाए हैं और यहां पर दो शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं।

द्रविड़ के बहुत साधारण रिकॉर्ड के सामने विराट कोहली के ये आंकड़े जबरदस्त हैं और वे राहुल द्रविड़ को ओवरटेक करने के लिए केवल 66 रनों की दूरी पर खड़े हैं। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीयों में चौथे नंबर पर विराजमान है और अगर वे राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देते हैं तो इस लिस्ट में नंबर दो पर पहुंच जाएंगे क्योंकि वीवीएस लक्ष्मण भी 556 रन बनाकर तीसरे पायदान पर मौजूद है। लक्ष्मण ने इसके लिए 18 पारियां खेली थी।

हालांकि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले महान सचिन तेंदुलकर के मुकाबले अभी भी काफी पीछे हैं। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका में 15 टेस्ट मैच खेले और 46.44 की औसत से 1161 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने 5 शतक और 3 अर्धशतक भी दक्षिण अफ्रीका में बनाएं।

विराट कोहली इसके अलावा राहुल द्रविड़ के एक और रिकॉर्ड से 177 रनों की दूरी पर खड़े हैं। कोहली ने अभी तक दोनों टीमों के बीच खेले गए ओवरऑल टेस्ट मैच में 12 मुकाबले खेलते हुए 59.72 की औसत से 1075 रन बनाए हैं जबकि राहुल द्रविड़ ने केवल 33.83 की औसत से 1252 बनाएं। सचिन तेंदुलकर यहां पर एक बार फिर से टॉप करते हैं जिन्होंने 25 टेस्ट मैचों में 1741 रन बनाए हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग 15 टेस्ट मैचों में 13 रन बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज है।

Story first published: Tuesday, December 21, 2021, 20:26 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+