For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल घोषित, अमित मिश्रा रहेंगे हिंदी टीम में

नई दिल्लीः श्रीलंका और भारत क्रिकेट सीरीज के लिए नामी-गिरामी हस्तियों के कमेंट्री पैनल की घोषणा हो गई है। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चार चैनलों- सोनी सिक्स (अंग्रेजी), सोनी टेन1 (अंग्रेजी), सोनी टेन3 (हिंदी), और सोनी टेन4 (तमिल और तेलुगु) में मैचों का प्रसारण करेगा। मोबाइल पर सोनी लिव के जरिए लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।

दो पूर्व क्रिकेटरों रसेल अर्नोल्ड और मुरली कार्तिक को आयोजन स्थल से ही मैचों के बारे में लाइव अपडेट भेजने के लिए चुना गया है। कोविड के चलते सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले हैं।

पैनल में संजय मांजरेकर एक हाई-प्रोफाइल नाम है, जो अजीत अगरकर और अजय जडेजा के साथ अंग्रेजी कमेंट्री टीम में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा रहे अमित मिश्रा हिंदी में कमेंट करते नजर आएंगे।

भारत के श्रीलंका दौरे के लिए कमेंट्री पैनल:

अंग्रेजी- मैट फ्लॉयड, संजय मांजरेकर, अजीत अगरकर, अजय जडेजा

हिन्दी-अर्जुन पंडित, मोहम्मद कैफ, विवेक राजदान, अमित मिश्रा, सबा करीम

तमिल- लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, डब्ल्यूवी रमन, विद्युत शिवरामकृष्णन, टी अरासु, एस शेषाद्री

तेलुगु- वेंकटपति राजू, ज्ञानेश्वर राव, सी वेंकटेश, संदीप कुमार, विजय महावादी

ऑन ग्राउंड- रसेल अर्नोल्ड, मुरली कार्तिक

पहले वनडे सीरीज होगी जो 13 से 18 जुलाई तक होगी और इसके बाद 21 से 25 जुलाई तक इतने ही टी 20 मैच होंगे। श्रीलंकाई टीम वर्तमान में इंग्लैंड में हैं जहां वे मेजबानों के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भाग ले रहे हैं। कुसल परेरा एंड कंपनी टी20ई श्रृंखला 0-3 से हार गई जिसके बाद वे 50 ओवरों के प्रारूप में भी लुढ़क गए है।

यह सीरीज दोनों देशों के लिए थोड़ी हटकर परिस्थितियों में हो रही है। भारत की मुख्य टीम जहां इंग्लैंड में है तो श्रीलंका में शिखर धवन की अगुवाई में एक दूसरी टीम मौजूद रहेगी। दूसरी ओर श्रीलंका भी अपने खिलाड़ियों के साथ सालाना कॉन्ट्रेक्ट मामले में उलझा हुआ है। अगर खिलाड़ी नहीं मानते तो यहां भी दूसरी पंक्ति की टीम मैदान पर देखने को मिल सकती है।

Story first published: Sunday, July 4, 2021, 14:28 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+