नई दिल्लीः शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया सीमित ओवरों की द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए श्रीलंका में उतर चुकी है जहां उसको 3 एकदिवसीय और इतने ही T20I मुकाबले खेलने हैं। भारतीय टीम ने कोलंबो के ताज समुद्र होटल में चेक-इन किया, लेकिन खिलाड़ियों का कोई भव्य स्वागत नहीं किया गया।
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम कोविड -19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। होटल प्रबंधक ने कहा कि टीमें नामित कर्मचारियों के साथ सख्त बायो-बबल में रहेंगी।
होटल के जनरल मैनेजर ने कहा, "माला समारोह को छोड़ दें, हम खिलाड़ियों की एक झलक भी नहीं देख सके। टीम को आगे से नहीं ले जाया गया, खिलाड़ियों को पीछे से उनके कमरे में भेज दिया गया।"
"दोनों टीमें - भारत और श्रीलंका (5 जुलाई को यूके दौरे से आने वाली) - सख्त बायो-बबल में होंगी। कुछ कर्मचारियों ही उनके आसपास होंगे। खिलाडिय़ों का खाना कुछ खास जगहों पर ही होगा।"
उन्होंने कहा, "यह (महामारी) एक अलग युद्ध है और हम इस बार स्वागत समारोह को मिस करते हैं। हालांकि, उनकी मेजबानी करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है।"
समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से भारतीय टीम के सदस्यों को 29 जून से 1 जुलाई तक क्वारंटाइन में रहना होगा। इसके बाद खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच स्टेप बाई स्टेप प्रैक्टिस में भाग लेंगे, जिसके बाद 5 जुलाई से पूरी टीम का प्रशिक्षण शुरू होगा।
इससे पहले सोमवार को बीसीसीआई ने ट्विटर पर भारतीय टीम के होटल पहुंचने की एक झलक साझा की थी। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका दौरे पर धवन के डिप्टी होंगे। धवन ने रविवार को वर्चुअल मीडिया से बातचीत में कहा था कि टीम युवा और अनुभवी का मिश्रण है।