पर्थ। टीम इंडिया कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहला वनडे खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कल खेला जाना है। टीम इंडिया पांच वनडे के अलावा इस दौरे पर 3 टी-20 मैच भी खेलेंगी, ऐसे में धोनी के लिए यह दौरा काफी अहम हो जाता है क्योंकि ठीक इस सीरीज के बाद भारत में टीम इडिया टी-20 विश्वकप में हिस्सा लेगी।
जब धोनी ने किया प्रभु संग धोती डांस.. दिल गार्डन-गार्डन हो गया
टीम इंडिया ने अपने दोनों ही वार्म अप गेम में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ी चुनौती खड़ी करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि पिछला साल टीम इंडिया के लिए बेहतर नहीं रहा है, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम ने सीरीज गंवायी है। ऐसे में कप्तान धोनी की कोशिश इस साल बेहतर जीत के साथ शुरु करने की होगी। लेकिन उनके लिए इस राह में मुश्किल बात यह है कि दौरा शुरु होने से पहले ही तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी घायल होकर स्वदेश लौट गये हैं।
15 दिलचस्प तथ्य जो राहुल द्रविड़ को बनाती है खास
ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल की बात यह है कि डेविड वार्नर संभवत: इस श्रंखला के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, वहीं मिचेल स्टार्क और मिचेल जॉनसन जोकि सन्यास ले चुके हैं टीम के लिए खेलेंगे। यह टीम इंडिया के लिए कुछ राहत भरी खबर हो सकती है।
वहीं भारत की ओर से तेज गेंदबाजी के लिए संशय बरकरार है। सबसे अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक भी अभ्यास मैच नहीं खेला है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या वह कल टीम का हिस्सा होंगे। मुमकिन है कि बरिंदर सरन को टीम में मौका मिल सकता है। वहीं उमेश यादव भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
हालांकि स्पिन गेंदबाजी की कमान अश्विन और जडेजा के हाथ में जो काफी सशक्त दिखायी देती है। ऐसे में इन पांच गेंदबाजों पर टीम इंडिया की गेंदबाजी की कमान होगी।
ओपनिंग बल्लेबाजी की कमान रोहित शर्मा और शिखर धवन के कंधे पर होगी। जबकि दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के उपकप्तान विराट कोहली मौजूद होंगे। रहाणे और धोनी दूसरे और तीसरे नंबर पर आ सकते हैं। सुरेश रैना के टीम में नहीं होने की वजह से मनीष पांडे और गुरकीरत मान को 5-6 नंबर पर मौका मिल सकता है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
टीम इंडिया- महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, गुरकीरत सिंह मान, मनीष पांडे, रविंचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव, बरिंदर शरन, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, रिशी धवन
ऑस्ट्रेलिया- स्टीव स्मिथ, एरॉन फिंच डेविड वॉर्नर, जॉर्ज बेलली, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, मिचेल मार्श, जेम्स फॉकनर, मैथ्यू वेड, केन रिचर्डसन, जोश हेजेलवुड, जोल पेरिस, स्कॉट बोलैंड।