Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिर विवादों में विनोद कांबली, घर की नौकरानी ने लगाया मारपीट का आरोप

मुंबई। एक बार फिर से टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली विवादों के घेरे में हैं, उनके और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ उन्हीं की नौकरानी सोनी नफायासिंह सरसाल (30) ने मारपीट का केस दर्ज कराया है।

नौकरानी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में कांबली और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांबली और उसकी पत्नी ने उसके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया है।

वो दो साल से उनके घर में हाउसमेड का काम कर रही थी लेकिन जब उसने उनसे तनख्वाह मांगी तो उन दोनों ने उसे बहुत मारा और एक कमरे में तीन दिन तक बंद कर दिया और खाने-पीने को कुछ नहीं दिया, उसके बाद उन लोगों ने उसे घर से भगा दिया।

आईपीसी की धारा 342, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज

सोनी की शिकायत पर पुलिस ने कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस बारे में कांबली और उनकी पत्नी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+