वनडे सीरीज में टीम इंडिया की इज्जत, रैकिंग सबकुछ दांव पर..
कानपुर। साउथ अफ्रीका से टी 20 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया इस समय काफी आलोचनाओं की शिकार है इसलिए उसे अपनी इज्जत बचाने के लिए वनडे सीरीज को जीतने के लिए पूरा दम लगाना पड़ेगा। वैसे इस सीरीज के साथ टीम इंडिया की इज्जत ही दांव पर नहीं है बल्कि उसकी आईसीसी वनडे रैकिंग भी खतरे में हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया की आईसीसी वनडे रैकिंग नंबर दो है और तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है।
मालूम हो की साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम खेला जायेगा। आईसीसी वनडे रैकिंग में इंडिया के 115 रेटिंग नंबर्स हैं तो वहीं साउथ अफ्रीका के 110 रेटिंग नंबर्स है इसलिए अगर इंडिया हारती है तो निश्चित तौर पर साउथ अफ्रीका उससे आगे निकल जायेगी।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान अब्राहम डिविलियर्स ने शनिवार को मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टी-20 सीरीज जीतने के बाद हमारा मनोबल ऊंचा है और हम ग्रीन पार्क से जीत के साथ शुरुआत करते हुए पांच मैचों की यह सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे।
मैच में होंगे तीन स्पिनर
तो वहीं टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने कहा कि वो पूरे जोर-शोर से वापसी करने को तैयार हैं, उन्होंने हिंट दिया कि वो आज के मैच में तीन स्पिनरों को उतार सकते हैं। फिलहाल देखते हैं कि टीम इंडिया के दावों में कितना दम निकलता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
