IPL फिक्सिंग: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली, मुंबई, जयपुर में मारे छापे
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर क्रिकेट के मैदान से आ रही है, प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आज आईपीएल टी20 में हुए मैच फिक्सिंग की जांच के लिए आज दिल्ली, मुंबई और जयपुर समेत कई शहरों में छापे मारे हैं। आज तक न्यूज चैनल के मुताबिक आज ईडी ने इन शहरों मे दस जगहों पर छापे मारे हैं।
जो जानकारी मीडिया को हासिल हुई है उसके मुताबिक आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त लोगों की जांच करने के तहत आज छापेमारी हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ईडी को खबर मिली है कि आईपीएल फिक्सिंग में तीस से ज्यादा लोग शामिल हैं जो कि दिल्ली, मुंबई और जयपुर से अपना फिक्सिंग का नेटवर्क चलाते हैं।
इस प्रकरण में कुछ बड़ी मछलियां भी शामिल हैं, जिनका खुलासा नहीं हुआ है। मालूम हो कि इस महीने की शुरूआत में भी दिल्ली पुलिस के हाथ कुछ सटोरियें चढ़े थे जिनके पास से 26 लाख रुपये से अधिक नकद, कम्प्यूटर, मोबाइल और हार्ड ड्राइव बरामद किए गए थे। यह छापेमारी इन्हीं पकड़े गये लोगों की सूचना पर की गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
