Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट क्रिकेट में वापसी की राह तलाश रहे हैं मोइन अली, कर रहे खास तैयारी

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली पिछले काफी समय से टेस्ट प्रारूप से बाहर चल रहे हैं। इसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि शायद मोइन अली टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेकर सिर्फ वनडे और टी20 प्रारूप में अपना ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि सभी अफवाहों को धता बताते हुए मोइन अली ने टेस्ट प्रारूप में वापसी की इच्छा जताई है और इसके लिये वह खास तरह से तैयारी करने में भी जुटे हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीडिया से बात करते हुए मोइन ने कहा , 'अगर मुझे कल टीम में शामिल किया जाता है तो मैं हां कहूंगा। मैं अब किसी भी तरह की क्रिकेट खेलने के लिये उपलब्ध रहूंगा। मुझे अब भी टीम में जगह बनाने की उम्मीद है। मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मैंने नयी शुरुआत की है। पिछले एक साल में जो कुछ हुआ उससे संभवत: मैं बेहतर गेंदबाज बन गया हूं।'

और पढ़ें: PCB दे सकता है उमर अकमल को राहत, हटा सकता है बैन का कुछ हिस्सा

आखिरी बार एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के लिये टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले मोइन अली पिछले काफी समय से टीम से बाहर हैं और अब फिर से जगह हासिल करना चाहते हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन करने के चलते इस ऑफ स्पिनर को टीम से बाहर कर दिया गया था।

ईसीबी ने आगे चलकर मोइन अली को टेस्ट टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिये टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था। यही वजह रही कि चयनकर्ताओं ने मोइन अली के नाम को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज पर विचार भी नहीं किया।

और पढ़ें: मोइन अली चाहते हैं 'द हंड्रेड' के आयोजन में देरी, कहा- जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं

इतना ही नहीं मोइन अली ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये भी खुद को अनुपलब्ध बताया था। हालांकि कोरोना वायरस के चलते यह सीरीज रद्द हो गई। अपने करियर के दौरान मोइन अली अब तक 60 टेस्ट मैचों में 181 विकेट ले चुके हैं और एक बार से वह टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं, हांलांकि वापसी की राह में उन्हें अपने साथी खिलाड़ी जैक लीच और डॉम बेस से कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

Story first published: Friday, May 1, 2020, 14:32 [IST]
Other articles published on May 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+