दुबई। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी रैंकिंग में एक पायदान नीचे फिसल गई, वहीं ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर आ गई है। क्रिकेट के मैदान हुई इस किरकिरी का ठीकरा हुदहुद तूफान पर फोड़ दिया गया। खैर हम आपसे कहना चाहेंगे कि यह ठीकरा टीम इंडिया के सदस्यों ने नहीं बल्कि भारतीय मीडिया ने फोड़ा है।
भारतीय मीडिया ने टीम इंडिया के रैंकिंग में नीचे गिरने का दोषी हुदहुद को ठहराया है। कहा जा रहा है कि अगर भारत का तीसरा वंडे रद्द नहीं किया गया होता तो रैंकिंग में धोनी की टीम नीचे नहीं आती। जबकि सही मायने में इसकी बड़ी वजह पहले वनडे में करारी शिकस्त है, जो भारत को मिली। रही बात तूफान की तो उसका सिर्फ इतना दोष है कि हुदहुद के चलते अब भारत को वापस शीर्ष पर आना मुश्किल हो जायेगा।
वनडे रैंकिंग इस प्रकार है
पूरी टेबल देखने के लिये क्लिक करें इसी लिंक पर।
ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंची शीर्ष पर
यूएई में खेली गयी वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर ऑस्ट्रेलिया आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई। अब अगर भारत को टॉप पर आना है तो उसे धर्मशाला और कोलकाता में 17 और 20 अक्तूबर को होने वाले वनडे मैचों में भारी अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। अगर सामान्य जीत दर्ज की तो टॉप पर पहुंचना नामुमकिन हो जायेगा।
पांचवें स्थान पर आये तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन
बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली पहले की तरह तीसरे और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी छठे स्थान पर बने हुए हैं। शिखर धवन एक पायदान नीचे खिसक कर 8वें स्थान पर आ गये हैं। गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा अब भी भारत के चोटी के गेंदबाज बने हुए हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। ऑलराउंडरों की सूची में वह पहले की तरह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।