For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2011 की चैंपियन टीम इंडिया को 2007 के चैंपियन ने विश्वकप से बाहर किया

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया से 95 रनों से हारकर भारत विश्वकप से बाहर हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के 328 रनों के जवाब में भारत की पूरी पारी महज 233 रनों पर सिमट गयी। टीम इंडिया की ओर से कप्तान धोनी ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली। वहीं धोनी इस मैच के बाद अपने सन्यास के कयास पर लगाम लगाते हुए कहा कि मैं अगला विश्वकप खेल सकता हूं।

मैच के मुख्य अंश-

  • भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 65 रन बनाये।
  • ऑस्ट्रेलिया की ओर से 105 रन की पारी खेलने वाले स्टीवेन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
  • भारत की पूरी टीम मिलकर 46.5 ओवर में ही आउट हो गयी।
  • ऑस्ट्रेलिया की ओर से फॉकनर ने 3 विकेट जबकि मिशेल जॉनसन और स्टार्क ने 2-2 विकेट लिया।
  • रहाने 44 और धवन ने 45 रनों की पारी खेली।
  • ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
  • डेविड वार्नर के रूप में कंगारुओं को पहला झटका सिर्फ 15 रन के स्कोर पर लगा।
  • उमेश यादव ने उन्हें 12 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था।
  • दूसरे विकेट के लिए एरॉन फिंच और स्टीवेन स्मिथ ने बेहतरीन साझेदारी की।
  • फिंच ने 81 जबकि स्मिथ ने 105 रनों की पारी खेली।
  • भारत की ओर से उमेश यादव ने 4 विकेट लिये।
  • मोहित शर्मा ने 2 जबकि अश्विन ने 1 विकेट लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+